हल्द्वानी। नैनीताल जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया, जहां ईंधन आपूर्ति सामान्य पाई गई। जिले के सभी 99 पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम समेत सभी तेल कंपनियों और डीलरों के संपर्क में है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें तथा अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]