निजी चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक दम्पत्ति ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी और पत्नी की गम्भीर बीमारी बनी वजह

ख़बर शेयर करें -

  

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

काशीपुर। निजी चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक ने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली। पुलिस ने मृतक चिकित्सक दंपत्ति के शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है ।

एक निजी हॉस्पिटल में तैनात डॉ. इंद्रेश शर्मा मृतक दंपत्ति की दो संतान हैं। अपनी पत्नी वर्षा शर्मा और 12 वर्षीय पुत्र ईशान के साथ वह सैनिक कॉलोनी काशीपुर में रहते थे। उनकी पत्नी वर्षा शर्मा कैंसर से पीड़ित थी और उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। वही कोरोना के बाद से उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते अपने पुत्र को पढ़ने के लिए स्कूल भी नहीं भेजा था। उनकी एक पुत्री भी है जिसकी उन्होंने शादी कर दी थी। बुधवार की सुबह 50 वर्षीय डॉ इंद्रेश शर्मा व उनकी पत्नी वर्षा शर्मा के शव संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर मिले। घर में साथ रहे पुत्र इशान ने सुबह उठने के जब काफी देर तक उसके माता-पिता नहीं उठे, तो उसने कमरे में जाकर देखा दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। इशान ने पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

एसपी काशीपुर अभय सिंह के मुताबिक घटना स्थल पर सिरींज और सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे डॉक्टर अपनी स्वेच्छा से सुसाइड किए जाने का जिक्र किया गया है तथा किसी को भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक चिकित्सक चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक चिकित्सालय में कार्यरत थे। बताया जाता है कि उनकी पत्नी को कैंसर की बीमारी थी, जिसके चलते वह सम्भवतः तनाव में थे। चिकित्सक की पुत्री का विवाह जसपुर में हुआ है। माता पिता की मौत की जानकारी पाकर वह भी पहुंच गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Doctor couple posted in private hospital committed suicide financial crisis and wife's serious illness became the reason kashipur news suicide news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More