शादी से लौट रहे डॉक्टर दंपति की कार पेड़ से टकराने से डॉक्टर की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। शादी से लौट रहे डॉक्टर दंपति की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार बाल रोग विशेषज्ञ समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर घायल बाल रोग विशेषज्ञ को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उनकी मृत्यु हो गई।

रामनगर रोड निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके अग्रवाल और डॉ. बीएम गोयल अपनी-अपनी पत्नियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार रात रामनगर से लौट रहे थे। लगभग एक बजे ग्राम धनौरी के पास उनके ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगने से कार में पिछली सीट पर सवार डॉ. डीके अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सीने की पसलियां टूट गईं जबकि उनकी पत्नी सुषमा अग्रवाल के अलावा कार में सवार डॉ. बीएम गोयल की पत्नी आभा गोयल को भी चोंटे आईं। दोनों महिलाओं के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। कार का एयर बैग खुलने से ड्राइवर और डॉ. बीएम गोयल को मामूली चोटें आई हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अग्रवाल को चिंताजनक हालत में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। जहां देर शाम डॉ. डीके अग्रवाल ने दम तोड़ दिया। डॉ. अग्रवाल की मौत की सूचना पर आईएमए के पदाधिकारियों समेत सभी डॉक्टर अस्पताल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

डॉ. अग्रवाल का पुत्र और पुत्री अमेरिका में हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। वे दोनों भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। काशीपुर-रामनगर रोड पर डॉ. अग्रवाल का निजी अस्पताल है। डॉक्टरों ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More