दहेज की भेंट चली डोईवाला की नवविवाहिता  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। जिले के डोईवाला के थाना रानीपोखरी अंतर्गत भोगपुर में एक नवविवाहिता ने रात को रोते हुए अपनी बहन से बात करने के बाद मौत को गले लगा लिया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत परिवार के कुल चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी थाना क्षेत्र के सिंधवाल गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने रानीपोखरी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री आरती का विवाह 12 दिसंबर 2021 को भोगपुर निवासी पवन रावत के साथ हुआ था। विवाह के पहले दिन से ही उनकी पुत्री आरती के ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के चलते परेशान करने लगे। इतना ही नहीं उनके दामाद के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी थे। जिसकी वजह से शादी के बाद से उनकी बेटी आरती डरी और घबराई हुई रहती थी। शनिवार की सायं सात बजे आरती ने अपनी बड़ी बहन पूजा को फोन किया था, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया। जिसके बाद आरती से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। रविवार की सुबह आरती का पति पवन रावत उनके घर आया और कहा कि आरती को बाथरूम में फिसलने से चोट लग गई है। उसे इलाज के लिए हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट में भर्ती करवाया है। जिसके बाद वे तुरंत हिमालयन हास्पिटल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें बताया गया कि उनकी पुत्री आरती की दस घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद आरती के पति पवन रावत ने अपना बयान बदलते हुए बताया कि आरती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

रानीपोखरी पुलिस ने मृतका के पिता विजेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर मृतक आरती के पति पवन, देवर नितिन, सास राजेश्वरी देवी व मौसा चंद्रशेखर रावत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More