अफगानिस्तान से दिल्ली तक डोली धरती, 9 लोगों की मौत 15 घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में रविवार और सोमवार की देर रात 12:47 बजे धरती इतनी जोर से हिली कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप का असर अफगानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि पाकिस्तान और भारत के दिल्ली-एनसीआर इलाके तक में झटके महसूस किए गए। 

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई। इसका केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में और जमीन के 8 किलोमीटर नीचे था। नांगरहार प्रांत के जनस्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने जानकारी दी कि भूकंप से कई मकान पूरी तरह से ढह गए। मलबे में दबकर 9 लोगों की जान चली गई जबकि 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

इस भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, पाकिस्तान और उत्तर भारत के अन्य इलाकों में भी महसूस किए गए। आधी रात को अचानक धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली में भूकंप की तीव्रता भले ही हल्की रही लेकिन दहशत का माहौल बन गया।राहत की बात ये रही कि भारत में कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 9 people died and 15 injured Afghanistan News Earth shook due to earthquake Earth shook from Afghanistan to Delhi Earthquake News new delhi news अफगानिस्तान न्यूज नई दिल्ली न्यूज भूकंप न्यूज भूकंप से डोली धरती

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More