“ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत दून पुलिस ने तीन विदेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। यहां फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही तीन विदेशी महिलाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है । तीनो विदेशी महिलाओं ने भारत मे अपने परिचित के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार किये थे। 
 
बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को  अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के क्रम दिनांक 28/03/2026 को रायपुर पुलिस को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान सांई कॉम्पलैक्स के तृतीय फ्लोर में स्थित एक फ्लैट में तीन विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थिति में निवास करते हुए पाई गई, जिनसे भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई।  संदिग्धता के आधार पर पुलिस तीनों विदेशी महिलाओं को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रहने पर गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना रायपुर पर धारा 318(4) /338/336(3)/340(2) BNS एवं धारा 23 The Immigration & Foreigners Act 2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
 
तीनो अभियुक्ताओ से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्ता इरिका, जो किर्गिस्तान की रहने वाली है, वर्ष 2023 में 01 वर्ष के वीजा पर भारत आई थी और वीजा समाप्त होने के बाद अपने देश न जाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी तथा अन्य दो अभियुक्ता करीना तथा निगोरा, जो उज़्बेकिस्तान की रहने वाली है, वर्ष 2022 तथा 2023 में नेपाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में आई थी, जो भारत में दिल्ली सहित अलग-अलग स्थानों पर रही, तीनों की एक दूसरे से मुलाकात दिल्ली में ही हुई थी, इस दौरान तीनों के द्वारा अपने परिचित के माध्यम से अपने नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाए गए थे। अभियुक्ता निगोरा को पूर्व में बिहार पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रहने के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो जमानत पर बाहर आने के बाद भी अपने देश न जाकर अवैध रूप से भारत मे रह रही थी। पूछताछ में तीनो अभियुक्ताओ के विगत 06 से 07 माह से देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर रहने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है, साथ ही उनके फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाने में उनकी सहायता करने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी पुलिस को मिली है, जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता  –
 
1- ईरीका (उम्र लगभग 29 वर्ष), मूल निवासी किर्गिस्तान, हाल पता सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून
2- करीना (उम्र लगभग 30 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान, हाल पता सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून
3-निगोरा नीम (उम्र लगभग 32 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून
 
बरामद माल –
 
1- एक पासपोर्ट किर्गिस्तान, पासपोर्ट पर अंकित e-VISA (इरिका के नाम से)
2- फर्जी आधार कार्ड Erika
3- एक पैन कार्ड
4-एक नागरिकता कार्ड किर्गिस्तान (इरिका के नाम से)
5- विदेशी करेंसी के अलग-अलग नोट
6- एक फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति ( Karina)
7-एक स्टेट बैंक की पासबुक( Ms. Karina )
8- एक पासपोर्ट REPUBLIC OF UZBEKISTAN
9- अन्य दस्तावेज
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Operation Crackdown": Doon Police Arrest Three Foreign Women crime news dehradun news Dehradun Police's Operation Crackdown Three Foreign Women Arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज तीन विदेशी महिला गिरफ्तार देहरादून न्यूज देहरादून पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य […]

Read More