दून पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र में संचालित अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
 
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक स्कूल के पीछे स्थित स्थान पर तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक स्विफ्ट कार (UK 07 ऍफ़बी 5211) भी बरामद की गई, जिसेपुलिस ने सीज कर दिया ।
 
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाता था और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी इसी प्रकार के मामले में
जेल जा चुका है।
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पाण्डे निवासी जयपुर, राजस्थान और जंग बहादुर निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3/4/5/6/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Arrests Two Accused crime news dehradun news Doon Police Action Doon Police BUSTS Illicit Sex Racket Illicit Sex Racket Busted two accused arrested uttarakhand news अनैतिक देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़ उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दून पुलिस की कार्यवाही देहरादून न्यूज दो आरोपी गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More