डॉ ने नहर में कूद कर दे दी जान, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बरामद किया शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में डॉ ने नहर में कूद कर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत शक्तिनहर में रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक का शव बरामद किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि डाकपत्थर क्षेत्र में शक्ति नहर में रात्रि में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है, जिसका कोई पता नही चल पा रहा है। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ टीम हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर मय आवश्यक उपकरणों सहित टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए शक्ति नहर से उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस को सुपर्द कर दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा मृतक की पहचान डॉ0 हंसराज अरोड़ा पुत्र बीरभान अरोड़ा, निवासी विकासनगर के रूप में की गई। मृतक डॉक्टर का विकासनगर में ही अपना क्लिनिक था और स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय भी थे। एसडीआरएफ टीम में हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर, कांस्टेबल विक्रम, प्रेम सिंह,अमीचन्द, रजत तोमर, लक्ष्मण सिंह, सुनील तोमर आदि थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dr jumped into the canal and died SDRF rescued and recovered the body Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More