हल्द्वानी। विश्व हृदय दिवस पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश पंत ने हृदय रोगों के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए कहा कि भागदौड़ भरी और असंतुलित जीवनशैली हार्ट अटैक के मामलों में तेजी का मुख्य कारण बन रही है।
डॉ. पंत ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और शराब से परहेज़ तथा तनावमुक्त जीवन ही स्वस्थ हृदय का आधार है। कहा कि हृदय रोग की आशंका को टालने के लिए लोगों को अपने दैनिक जीवन में सुधार करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि अचानक हार्ट अटैक की स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। मरीज को आरामदायक स्थिति में लिटाकर तुरंत सीपीआर देने और नज़दीकी अस्पताल ले जाने से जीवन बचाया जा सकता है। डॉ. पंत ने अभिभावकों को आगाह किया कि बच्चे जंक और चाइनीस फूड पर निर्भर हो रहे हैं, जो भविष्य में हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में बच्चों को संतुलित भोजन और स्वस्थ दिनचर्या की आदत डालना आवश्यक है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]
ख़बर शेयर करें – सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]
ख़बर शेयर करें – जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]