नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीएसबी परिसर में कार्यरत भौतिकी विभाग के प्रवक्ता डॉ प्रमोद मिश्रा को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय CBCID जांच के दौरान सामने आई रिपोर्ट और कानूनी प्रावधानों के आधार पर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी पवन कुमार मिश्रा ने वर्ष 2005 में डीएसबी परिसर में प्रवक्ता (भौतिकी) पद पर नियुक्ति प्रक्रिया को नैनीताल उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि आवेदन प्रक्रिया के बाद जारी चयन सूची में ‘पी के मिश्रा’ नाम के दो अभ्यर्थी शामिल थे। जिसमें दो में से वह स्वयं पहले चयनित अभ्यर्थियों की सूची में शामिल थे, लेकिन बाद में उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। इसके बाद कार्यकारी परिषद द्वारा 3 मार्च 2005 को संशोधित परिणाम जारी किया गया, जिसमें दूसरे ‘पी के मिश्रा’ को चयनित दिखाया गया। इस पर आपत्ति जताते हुए पवन कुमार मिश्रा ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने मामले की गहन जांच के लिए CBCID को दस्तावेज सौंपने के निर्देश दिए थे।
उक्त जांच की रिपोर्ट और उसमें अंकित धाराओं के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल ही में डॉ प्रमोद मिश्रा के निलंबन का निर्णय लिया। विश्वविद्यालय की ओर से यह एक प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लिया गया कदम बताया गया। फिलहाल मामले की जांच CBCID द्वारा जारी और न्यायिक प्रक्रिया भी प्रगति पर है।
विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि आगे की कार्रवाई जांच परिणामों के आधार पर तय की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]