रामनगर। शनिवार की कड़ाके की ठंड में गर्मी पाने के लिए ट्रक के केबिन में पेट्रोमैक्स हीटर जलाकर सोना दो लोगों की जान ले बैठा। रामनगर में खड़े एक ट्रक के भीतर दम घुटने से चालक और उसके सहायक की मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार के अनुसार मामूली खनिज से लदा एक ट्रक रामनगर पहुंचा था। ट्रक में चालक इरफान और सहायक इकरार सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी थे।दोनों रामनगर से संभल जाने की तैयारी में थे।शनिवार रात अत्यधिक ठंड होने के कारण दोनों ने ट्रक के केबिन के अंदर पेट्रोमैक्स हीटर जला लिया और केबिन की खिड़कियां बंद कर सो गए। इससे हीटर से निकलने वाली गैस केबिन के अंदर ही जमा हो गई और दोनों का दम घुट गया। रविवार सुबह जब ट्रक काफी देर तक एक ही स्थान पर खड़ा दिखाई दिया तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर दोनों अंदर बेसुध पड़े नजर आए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]