अनियंत्रित होकर ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक व परिचालक घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। यहां थाना सल्ट क्षेत्र के चिमटा खाल बेंड के पास गुरुवार (आज) एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50–60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, ट्रक (UP 71T 3441) चांदपुर से चुना लेकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चढ़ाई और तीखे मोड़ पर अचानक ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में चालक दानिश (36) पुत्र मंजूर निवासी नेहटोर, बिजनौर और परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, बिजनौर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की मदद से रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident News. The truck went out of control and fell into a deep ditch. The driver and conductor were injured in the accident almora news Salt News The driver and conductor were injured when the truck went out of control and fell into a deep ditch uttarakhand news अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में चालक व परिचालक घायल सल्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More