चमोली। नंदप्रयाग- नंदानगर मोटर मार्ग पर सेरा गांव के निकट रविवार शाम नंदानगर से नंदप्रयाग की दिशा में जा रही एक मारुति अल्टो कार (वाहन संख्या UK11 TA 3251) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गईं। इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही जान चली गई।
सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय निवासियों और पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने कार से शव को सुरक्षित बाहर निकाला। मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (पुत्र हिम्मत सिंह, आयु 26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नंदानगर बाजार से घर लौट रहे थे।
थाना नंदानगर को जाखणी क्षेत्र के निवासी मनीष कुमार द्वारा दुर्घटना की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक को बाहर निकाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]