पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर के ट्रक पर गिरने से चालक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। यहां तोताघाटी के पास ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर सीमेंट लादकर जा रहे ट्रक पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गया, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी से छोटे-बड़े कई पत्थर और एक विशाल बोल्डर ट्रक पर गिरे। मुख्य बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक के ऊपर गिरा। पुलिस और स्थानीय राहत-बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

हादसे के कारण नेशनल हाईवे लगभग चार घंटे तक बंद रहा। राहत दल ने मशक्कत के बाद बोल्डर के नीचे दबे चालक का शव निकालकर पुलिस के हवाले किया। मृतक की पहचान मुरारी लाल (55), निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (चमोली) के रूप में हुई। शव को सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया और परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई। तोताघाटी क्षेत्र भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A heavy boulder suddenly fell from the hill on the truck Accident news killing the driver rishikesh news truck driver died in the accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरा ट्रक पर

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More