रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में ड्राइवर की मौत जबकि कंडक्टर समेत 10 लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के बिलासुपर में उत्तराखंड के हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस और चावल से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कंडक्टर समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। वहीं ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल परिचालक ने बताया कि वह दिल्ली से सवारियां भरकर हल्द्वानी उत्तराखंड जा रहा था। बस में चालक-परिचालक समेत 14 यात्री सवार थे। उसने बताया कि तड़के सवेरे करीब सवा पांच बजे चालक रमनदीप को नींद की झपकी आ गई। इस दौरान बस सामने से आ रही चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना कोतवाली के समीप होने पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे खून में सने यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकलवाने के साथ उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया जहां से उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर
दिया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक चालक रमनदीप सिंह गांव करीमगंज थाना बहेड़ी के जनपद बरेली का रहने वाला था। जबकि परिचालक चंदन सिंह मुहल्ला दमवाढुंगा हल्द्वानी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10 people including conductor injured Accident news Bilaspur News driver dies Roadways bus and tractor-trolley collide Roadways Roadways bus and tractor-trolley collide uttarakhand news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More