हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से कंटेनर में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। श्यामपुर-नजीबाबाद हाईवे के पास कांगड़ी क्षेत्र में खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक-परिचालक समय रहते बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
 
जानकारी के अनुसार चालक ने किसी काम से वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।तेज धमाके के साथ चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते कंटेनर आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास नहीं जा सका।
 
सूचना पर श्यामपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि तब तक कंटेनर में रखा पुराना फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया। 
 
एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news container caught fire after coming in contact Container caught fire after coming in contact with high tension line driver and conductor narrowly escaped driver and conductor survived haridwar news High tension line uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज बचे चालक-परिचालक संपर्क में आने से कंटेनर में लगी आग हरिद्वार न्यूज हाईटेंशन लाइन

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More