ड्रग इंस्पेक्टर ने किया मेडिकल स्टरों का औचक निरीक्षण, बन्द मेडिकल स्टोर स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

लालकुआँ। नैनीताल जिला औषधि निरीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ लालकुआँ और बिन्दुखत्ता के आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन मेडिकल स्टरों के खिलाफ एनआरएक्स की दवाइयां में अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी करने के साथ ही बार-बार मेडिकल स्टोर बंद कर नदारद रहने वाले मेडिकल स्टोर स्वामियों के खिलाफ भी कार्यवाही की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद जिला औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट एवं लालकुआँ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा द्वारा कोतवाली चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोरों में छापेमारी शुरू की गई। जिसके तहत सबसे पहले आशीष मेडिकल, गिरधर मेडिकल, जनता मेडिकल और अरोरा मेडिकल में छापेमारी की। इसके बाद घोड़ानाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में भी छापेमारी की गई। इस दौरान मेडिकल स्टोर में एनआरएक्स दवाइयां को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति मेडिकल स्टोर स्वामी लापरवाह दिखाई दिए। साथ ही कई मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट एवं रजिस्टर्ड स्वामी नहीं मिले जिस पर तीन मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस जारी किया गया। जैसे ही मेडिकल स्टोर में छापेमारी शुरू की गई तो अधिकांश मेडिकल स्टोर स्वामी अपने मेडिकल स्टोर बंद करके फरार हो गए। जिस पर जिला औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने मोबाइल फोन पर उक्त मेडिकल स्टोर स्वामियों से बात करते हुए उनकी लताड़ लगाते हुए उनसे अभिलंब औषधि कार्यालय में अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Drug inspector conducted surprise inspection of medical supplies lalkuan news Uttrakhand news warned of action against closed medical store owners

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More