हल्द्वानी। मुखानी चौराहे से सेन्ट्रल अस्पताल तिराहे तक वृक्षों के कटान कार्य के दौरान कल 10 अगस्त को यातायात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है। यह डायवर्जन प्लान कल 10 व 11 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से 17:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि डायवर्जन के तहत कठघरिया / ब्लॉक रोड से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन ऊँचापुल तिराहे से डायवर्ट होकर चौफला चौराहा से चम्बल पुल से पनचक्की होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। कमलुआ गांजा रोड से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहन कुसुमखेड़ा तिराहे से डायवर्ट होकर ऊँचापुल तिराहे से चौफला चौराहा, चम्बल पुल से पनचक्की होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। हनुमान मंदिर तिराहे से आरटीओ रोड होते हुए छडायल चौराहे से देवलचौड से अपने गन्तब्य को जायेंगे। गैस गोदाम रोड से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहन सेंट्रल अस्पताल तिराहे से डायवर्ट होकर कुसुमखेड़ा तिराहे से ऊँचापुल तिराहे होते हुए चौफला चौराहे से चम्बल पुल, पनचक्की से अपने गन्तब्य को जायेंगे। गैस गोदाम रोड से छड़ायल चौराहा होते हुए देवलचौड़ से अपने गन्तब्य को जायेंगे। पनचक्की चौराहे से लालडॉट तिराहे की ओर आने वाले समस्त वाहन चम्बल पुल से डायवर्ट होकर चौफला चौराहे से ऊँचापुल तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। कालाढूंगी तिराहे से कालाढूंगी रोड की ओर आने वाले समस्त वाहन मुखानी चौराहे से डायवर्ट होकर नहर कवरिंग रोड काठगोदाम/धानमिल तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। धानमिल तिराहे से मुखानी चौराहे की ओर आने वाले समस्त वाहन कियाशाला तिराहे से डायवर्ट होकर लाईफलाईन तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसें रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से वर्कशॉक लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहे से हाईडिल गेट से पनचक्की होते हुए चम्बल पुल से चौफला चौराहे से ऊँचापुल, कालाढूंगी की ओर जायेंगे। बाजपुर बस स्टैण्ड से बाजपुर / रामनगर के लिए होने वाली प्राईवेट बसों का संचालन कुसुमखेड़ा तिराहे से होगा। सेंट्रल अस्पताल तिराहे से मुखानी चौराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]