अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

सितारगंज। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के लौका गांव निवासी अनुज कंबोज (22) पुत्र जगतार सिंह सितारगंज में आइलेट सेंटर संचालित करता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने सेंटर से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सितारगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजन उसे इलाज के लिए रुद्रपुर ले गए, जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने बताया कि अनुज परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता दिव्यांग हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 22-year-old youth injured A 22-year-old youth injured in a collision with an unknown vehicle died during treatment Accident news collision with an unknown vehicle Devbhoomi News died during treatment Hindi News News from the hills News From the Pahad Sitarganj news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More