अफसरशाही में बड़ा फेरबदल : कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ), सहायक नगर आयुक्तों, उप नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार नगर निगम के प्रभारी उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी को सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून भेजा गया है। वहीं विनोद कुमार को सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय से उप नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्थानांतरण सूची में हेमंत कुमार गुप्ता को नगर पंचायत लंढौरा से नगरपालिका परिषद महुआखेड़ा गंज, सतीश कुमार को महुआखेड़ा गंज से नगर पंचायत बनबसा तथा गुरमीत सिंह को नगर पंचायत लंढौरा का प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

इसी क्रम में हेमंत कुमार को नगर पालिका परिषद गौचर से शिवालिक नगर, जबकि रोशन सिंह पुंडीर को नगर पालिका परिषद गौचर का प्रभारी अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।तारीख खान को शिवालिक नगर से डीडीहाट नगर पालिका परिषद तथा एस.पी. गुप्ता को नगर निगम रुड़की से प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है।

आदेश के तहत सरोज गौतम को नगर पंचायत नानकमत्ता, राहुल सिंह को नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़, ईश्वर सिंह रावत को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा तथा पूजा को प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बाजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

इसके अलावा वीरेंद्र सिंह रांगड़ को गुप्तकाशी, अंजली को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त हरिद्वार, रोहित कुमार को भगवानपुर, अंकित राणा को पिरान कलियर और कुलदीप चौहान को ढंडेरा नगर पंचायत का प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।

वहीं यशवीर सिंह को तपोवन, दीपक बड़ोदा कोठी को कालाढूंगी, भारत पंवार को देवप्रयाग, कुलदीप नैथानी को नगर पंचायत मुनि की रेती-मुखेमठ, मोहम्मद यामीन को गजा (टिहरी), उदयवीर सिंह को नगर निगम काशीपुर, राकेश कोटिया को जसपुर और कुसुम मटूड़ा को उत्तरकाशी नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी आदेश में तुलसी शालिनी को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी, वासुदेव डंगवाल को नगर पंचायत चमियाला, मानवेंद्र सिंह रावत को लंबगांव का अतिरिक्त प्रभार तथा सुनील कुमार वर्मा को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम श्रीनगर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

शासन ने गायत्री बिष्ट को नगर पालिका परिषद जोशीमठ का अधिशासी अधिकारी नियुक्त करते हुए सुनील पुरोहित को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। वहीं पंकज सिंह को प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत लालकुआं तथा नगर पालिका परिषद बड़कोट में भी नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।शासन केअनुसार सभी अधिकारियों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News Major bureaucratic reshuffle: Several officers transferred with immediate effect News from the hills News From the Pahad Transfer news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More