भारी बारिश के चलते बुधवार 6 अगस्त को भी जनपद नैनीताल के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बुधवार, 6 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिले में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की गई है, जिसके दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध,जलभराव एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी कारण जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 06 अगस्त 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यकता की स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

साथ ही जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या आपदा की घटना की सूचना तुरंत जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6th August Due to heavy rains holiday has been declared in all the schools and Anganwadi centers of Nainital district holiday has been declared in all the schools and Anganwadi centers of Nainital district on Wednesday nainital news uttarakhand news Wednesday उत्तराखण्ड न्यूज जनपद नैनीताल के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित नैनीताल न्यूज बुधवार 6 अगस्त भारी बारिश के चलते

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More