अवैध सम्बन्धों के चलते दोस्तों ने ही कर दी युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। किच्छा से पांच मई को हल्द्वानी के लिए घर से निकले एक युवक की दोस्तों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। हत्या के पीछे युवक के एक महिला से अवैध संबंध होने का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक विश्वजीत विश्वास (19 वर्ष) पुत्र हरिदास विश्वास निवासी सुभाष कॉलोनी आजाद नगर वार्ड दो किच्छा पेंटर का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह पांच मई को हल्द्वानी जाने की बात कहकर घर से बाइक पर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। विश्वजीत के भाई अनिल की तहरीर पर पुलिस ने 12 मई को विश्वजीत की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच विश्वजीत की बाइक ग्राम कठगंरी और मुडिया कॉलोनी के बीच तीन दिन पूर्व लावारिस हालत में यूपी पुलिस को मिली। यूपी पुलिस ने किच्छा कोतवाली में सूचना दी। कोतवाल धीरन्द्र कुमार ने बताया कि संदिग्धों की निशानदेही पर विश्वजीत का शव नाले से बरामद किया गया है। हत्या के स्पष्ट कारणों की संदिग्धों से पूछताछ की गई है। लावारिस बाइक मिलने पर यूपी पुलिस ने चेसिस नंबर के आधार पर मिले पते के अनुसार किच्छा पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद किच्छा पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस ने विश्वजीत के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद घटना के राज खुलने लगे। आखिरकार पुलिस ने विश्वजीत के दो करीबी दोस्तों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विश्वजीत के शव को बरामद करते हुए आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और बिजली का केबल भी बरामद किया है। नाले से शव मिलने के बाद आरोपियों पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपियों को घेर लिया। महिलाएं पुलिस से आरोपियों को उन्हें देकर सजा देने की मांग करने लगीं। पुलिस ने किसी तरह आरोपियों को वाहन में बैठाकर कोतवाली के लिए रवाना किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Due to illegal relations friends killed the young man with an axe rudrapur news the police arrested the accused US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More