पुरानी रंजिश के चलते समुदाय विशेष के लोगों ने एसजीआरआर विवि के छात्र पर किया जानलेवा हमला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।  उत्तराखंड में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दो माह पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार व लाठी-डंडों से लैस मुस्लिम युवकों ने पटेल नगर औद्योगिक क्षेत्र में एसजीआरआर विवि के हिंदू छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला गुरुवार शाम उस वक्त हुआ, जब छात्र संस्थान से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहा था।

गुरुवार शाम चार बजे वह छुट्टी के बाद विवि से बाइक से निकला ही था कि कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इससे पहले कि अमन संभल पाता, एकाएक वहां धारदार हथियार व लाठी-डंडों से लैस करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अमन के सिर पर ताबड़तोड़ तीन प्रहार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। संस्थान से बाहर आ रहे अन्य छात्र जब तक अमन को बचाने के लिए दौड़े, तब तक हमलावर फरार हो गए। आरोप है कि हमलावर मुस्लिम समुदाय के पक्ष में नारे लगाते हुए भागे। एक हमलावर की स्कूटी वहां छूट गई, जिसे घटना से गुस्साए विवि के छात्रों ने तोड़ डाला। छात्रों ने गंभीर रूप से घायल अमन को नजदीकी श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया। उधर घटना की सूचना धीरे-धीरे पूरे शहर में फैल गई। भारी संख्या में विवि के छात्र व हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे व पुलिस को तत्काल हमलावरों को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी। हिंदू संगठनों ने मुस्लिम विरोधी नारे भी लगाए और हमलावरों से जुड़े मुस्लिम क्षेत्र गांधीग्राम व कारगीग्रांट में जाकर हंगामे का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर रोक लिया। मामला सांप्रदायिक तनाव का होता देख एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सीओ सदर पंकज गैरोला और निरीक्षक पटेल नगर कोतवाली सूर्यभूषण नेगी को आसपास के सभी थाने-चौकियों से पुलिस बल अस्पताल व क्षेत्र में तैनात करने के आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Due to old enmity people of a particular community attacked a student of SGRR University Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक […]

Read More