प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या आगमन के चलते राम मंदिर में इस दिन आम भक्त नहीं कर सकेंगे रामलला दर्शन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अयोध्या। राम मंदिर की स्‍थापना के बाद से यहां देशभर के अलग-अलग हिस्‍सों के साथ ही विदेशों से भी लोग रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे है। इस बीच अगर आप भी अयोध्‍या आने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह एक महत्‍वपूर्ण जानकारी है कि 25 नवंबर को राम मंदिर में ध्‍वजारोहण कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्‍या पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर इस विशेष ध्‍वज को फहराएंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर इस दिन आम श्रद्धालुओं का राम मंदिर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुरक्षा और आयोजन की गरिमा को देखते हुए 25 नवंबर की सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक किसी भी आम भक्त को रामलला के दर्शन नहीं मिल पाएंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, कार्यक्रम में 7,500 विशिष्‍ट लोगों को आमंत्रित किया गया है. हर अतिथि को एक विशेष प्रवेश पत्र जारी किया गया है, जिसमें कोड और क्यूआर कोड होगा, इसी के आधार पर एंट्री दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

अतिथियों से अनुरोध किया गया है कि वे 24 नवंबर की शाम तक अयोध्या पहुंच जाएं। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त होगी कि कार्यक्रम स्थल पर न मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी, न ही लाइसेंसी हथियार, पीएसओ या गनर के साथ प्रवेश मिल सकेगा।

श्रद्धालुओं को कब और कैसे मिलेंगे दर्शन?

ट्रस्ट ने बताया है कि 25 नवंबर की शाम से लेकर शयन आरती तक आम लोगों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। लाखों भक्तों के आने की संभावना को देखते हुए दर्शन व्यवस्था देर रात तक जारी रह सकती है। 26 नवंबर को किसी भी तरह का वीआईपी पास जारी नहीं किया जाएगा। उस दिन केवल आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता देते हुए मंदिर को 15-16 घंटे तक खोलने की तैयारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ayodhya News Ayodhya Ram Temple common devotees will not be able to have darshan of Ram Lalla on this day common devotees will not be able to have darshan of Ram Lalla on this day in Ram Temple Due to the arrival of Prime Minister Modi in Ayodhya Prime Minister Modi's arrival in Ayodhya for flag hoisting in Ram Temple uttar pradesh news अयोध्या न्यूज अयोध्या राम मंदिर इस दिन आम भक्त नहीं कर सकेंगे रामलला दर्शन उत्तर प्रदेश न्यूज राम मंदिर में ध्‍वजारोहण को प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या आगमन

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More