दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे घटना की सूचना मिली। पता चला कि इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाला इफ्तिखार (22) निवासी रक्षा विहार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद निकट स्थित अपने दोस्त अनस के दफ्तर में गया था। कुछ देर बाद घायल इफ्तिखार को अनस और अन्य साथी इलाज के लिए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी ग्रामीण जया बलोनी और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर घटना स्थल को सील कर दिया है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके स्थानीय युवकों आरीश (28), अनश (22) और जावेद (23) को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

पुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार शाम इफ्तिखार व अनस अपने साथियों जावेद और आरीश के साथ दफ्तर में बैठे थे। इफ्तिखार और अनस में दूध पीने की शर्त लग गई। दोनों ने एक-एक किलो दूध पीया और ताकत आजमाने के लिए एक-दूसरे के साथ जोर-आजमाइश करने लगे। इसी धक्का-मुक्की में इफ्तिखार का संतुलन बिगड़ा। वह दफ्तर में कांच के दरवाजे पर जा गिरा। दरवाजा टूटने से शीशा उसकी बगल में धंस गया। जिसके बाद उपचार के दौरान इफ्तिखार की मौत हो गई।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news death due to a bet death during treatment dehradun news Devbhoomi News From a milk-drinking bet to death! Youth crashes into glass door and dies during treatment; three friends arrested glass door Hindi News milk-drinking bet News from the hills News From the Pahad three arrested uttarakhand news youth fell into door

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More