विवाद के दौरान हथौड़े से हमला कर बेटे ने कर दी पिता की बेरहमी से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता  

पिथौरागढ़। यहां एक युवक ने अपने पिता की हथौड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घायल पिता रातभर तड़पता रहा, लेकिन उसे जरा भी तरस नहीं आया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर पुरान गांव निवासी राज मिस्त्री 50 वर्षीय बिशन राम का अपने छोटे बेटे गौरव के साथ शुक्रवार रात पुरानी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद गहराया तो गुस्से में गौरव ने घर पर रखे हथौड़े से अपने पिता के सिर, छाती और पैर पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया और खुद दूसरे कमरे में जाकर सो गया। लहलूहान हालत में बिशन राम रात भर कमरे में अचेत अवस्था में पड़े रहे। किसी को रात में इसकी भनक नहीं लगी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिलने पर बिशन राम के भतीजे सूरज कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से सूरज अपने चाचा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने बिशन राम की स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन और एक्सरे कराने को कहा। जांच रिपोर्ट के बाद ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी, लेकिन दोपहर करीब पौने तीन बजे बिशन राम ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सूरज कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई 28 वर्षीय गौरव लंबे समय से नशे की गिरफ्त में है। इस कारण परिवार भी अलग रहता था। रात में पता चलता तो चाचा को तुरंत अस्पताल ले जाते। हो सकता कि जान बच जाती।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news murder news pithoragarh news Son brutally murdered his father by attacking him with a hammer during a dispute uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पिथौरागढ़ न्यूज मर्डर न्यूज विवाद के दौरान

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More