क्रिसमस के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सेंट मैरीज इंग्लिश स्कूल में घुसकर की तोड़फोड़, पुलिस ने मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

असम। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर असम के नलबाड़ी जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सेंट मैरीज इंग्लिश स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही वहां बेचे जा रहे सामान को भी नष्ट कर दिया। असम के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं देखने को मिलीं।कई जगह जय श्री राम और जय हिंदू राष्ट्र जैसे नारे भी लगाए गए।

“स्कूल में हुई घटना के साथ-साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर के एक बाजार में स्थित दुकान पर भी गए, जहां सैंटा कैप और मास्क जैसी चीजें बिक रही थीं, उन्हें जला दिया. इस समूह में लगभग नौ लोग थे।”

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

 

बॉन्गाइगांव डायोसीस के फादर जेम्स वडकेइल ने बताया कि स्कूल विंटर वेकेशन में वजह से खाली था। उन्होंने बताया “करीब 3 बजे कुछ लोगों का एक ग्रुप स्कूल में प्रिंसिपल को ढूंढते हुए आया, लेकिन वो वहां नहीं थे। इसके बाद उन्होंने स्कूल में घूमकर जन्म कुटी (नेटिविटी क्रिब) और बाकी सभी क्रिसमस सजावट को तोड़-फोड़ दिया। एडमिशन के लिए लगाया गया बड़ा बैनर भी उन्होंने नष्ट कर दिया. उन्होंने सजावट को खोलकर जला दिया और नारे लगाते रहे।”

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लोग बजरंग दल के नारे लगा रहे थे। साथ ही ‘जय श्री राम’ और ‘जय हिंदू राष्ट्र’ जैसे नारे भी लगाए गए। गुरुवार 25 दिसंबर की शाम तक पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर आपराधिक अतिक्रमण, आग या चोट पहुंचाकर शरारत, और आपराधिक धमकी जैसे आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

नलबाड़ी जिला प्रशासन के बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में वीएचपी के जिला सचिव भास्कर डेका, जिला उपाध्यक्ष मनश ज्योति पाटगिरी, सहायक सचिव बिजू दत्ता और बजरंग दल के जिला संयोजक नयन तालुकदार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assam news Bajrang Dal activists trespassed into St. Mary's English School and vandalized it Bajrang Dal activists vandalize St. Mary's English School crime news During Christmas Four arrested Police have arrested four people in connection with the incident uttarakhand news Vandalism at school during Christmas असम न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज क्रिसमस के दौरान स्कूल में घुसकर की तोड़फोड़ चार लोग गिरफ्तार बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सेंट मैरीज इंग्लिश स्कूल में घुसकर की तोड़फोड़

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More