सत्यापन के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु संघन चेकिंग/ सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस तथा एलआईयू की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे प्रभावी चैकिंग अभियान के दौरान संस्कृति लोक कॉलोनी पटेल नगर क्षेत्र में 02 संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने तथा तलाशी लेने पर दोनो महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया। दोनो महिलाओ द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार कर भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना स्वीकार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

दोनो महिलाओं के फ़ोन से उनके बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किया गया, जिसके आधार पर दोनो अवैध बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट किये जाने के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्ताओ से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनों अलग अलग समय पर सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में आयी थी, जहां अलग-अलग स्थान पर रहने के बाद वे दोनों एक- दूसरे से दिल्ली में मिली, जहाँ से दोनों एक साथ देहरादून आयी। स्वाति ने भारतीय नागरिक धर्मवीर से विवाह कर लिया, जो टैक्सी चालक है तथा उसी की टैक्सी से दोनों अभियुक्ताये दिल्ली से देहरादून आयी थी।अभियुक्ता द्वारा भारत में रहने केलिए उसे अपनी बातों में फंसा कर उससे विवाह कर लिया, जिससे उसकी एक 01 साल की पुत्री है। दूसरी अभियुक्ता शिवली ने सहारनपुर में कारपेंटर का काम करने वाले सलमान से विवाह किया था, जिसे उसने मॉल में मुलाकात के दौरान खुद के मॉल में ही काम करने की बात बताकर शादी के लिए मनाया था, अभियुक्ता का एक 10 माह का पुत्र है।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में भी देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे 07 बाग्लादेशी नागरिको को गिरफ्तार कर डिपोर्ट तथा 07 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। गिरफ्तार दोनो बांग्लादेशी महिला नागरिकों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उनको डिपोर्ट किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1- स्वाति उपाध्याय उर्फ मरियम पुत्री सिद्दीक अकोन मूल निवासी ग्राम सोन बुनिया, बरगुना सदर, जिला बरगुना, बांग्लादेश

2- शिवली अख्तर उर्फ जॉली उर्फ सना पुत्री जसमुद्दीन मूल निवासी ग्राम जिन्नत अली, हाजीबारी, पोस्ट ऑफिस रसूलपुर, थाना देवीदर, जिला – कुमिल्ला, बांग्लादेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested by police dehradun news Dehradun Police's verification campaign During verification police arrested two Bangladeshi women living illegally in Dehradun two Bangladeshi women living illegally in Dehradun uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान देहरादून में अवैध रूप से  रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं पुलिस ने किया गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More