आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग महिला घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां बिन्दुखत्ता में आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी 67 वर्षीय पुष्पा जोशी पत्नी स्वर्गीय बालादत्त जोशी सुबह 7:40 पर घर का गेट खोलकर जैसे ही बाहर की ओर आ ही रही थी कि अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले की 67 वर्षीय पुष्पा जोशी कुछ समझ पाती आवारा सांड द्वारा उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उनकी रीड की हड्डी पर भी चोट पहुंची हैं। आनन फानन में महिला के परिजनो ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया है। बुजुर्ग महिला के पुत्र धीरज ने बताया कि उनकी माता के रीड की हड्डी में भी चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह कोई पहली घटना नहीं है क्षेत्र में दर्जनों बार आवारा जानवरों ने लोगों पर हमले किए हैं। आवारा जानवरों के हमले से अब तक कई मौतें भी हो चुकी हैं कुछ दिन पूर्व ही बिंदुखत्ता क्षेत्र में ही साइकिल से आ रहे हैं बुजुर्ग पर आवारा जानवर ने हमला किया था। जिसके बाद बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। बिन्दुखत्ता क्षेत्र में कुछ समय से सैकड़ो की संख्या में जगह-जगह आवारा पशु झुंड में आ रहे है जिससे परेशान क्षेत्रवासियों ने तुरंत आवारा जानवरों को गौशाला भेजने की जिला प्रशासन से मांग की है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: admitted to hospital Elderly woman injured by stray bull attack lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More