नैनीताल रोड में हुआ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर जहां अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा तक नहीं हो पाई है, वहीं भाजपा पूरे चुनावी मोड में आ गई है। मौके को भांपते हुए भाजपा ने रविवार (आज) नैनीताल रोड में पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी कर दिया है। रविवार को विधि विधान से चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार एवं अजय भट्ट ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

चुनाव कार्यालय के शुभारंभ होने के साथ ही भाजपा ने अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। चुनाव कार्यालय के उदघाटन मौके पर जिलेभर से पार्टी कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचे थे। चुनाव कार्यालय की शुरुआत के बाद कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर जन संपर्क किया। इस दौरान अजय भट्ट ने कहा जमरानी बांध परियोजना के निर्माण के लिए उनका विगत कार्यकाल के संघर्ष काम आया। राज्य सरकार के बजट में 721 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान जमरानी बांध निर्माण के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा अभी कई और बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतार कर मील के पत्थर स्थापित करने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, विवेक सक्सेना, प्रदीप बिष्ट, लोकसभा मीडिया प्रबंधन प्रभारी चन्दन बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, अध्यक्ष उत्तराखंड मंडी परिषद अनिल कपूर डब्बू, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अनुश्रवण समिति सुरेश भट्ट, राज्य मंत्री दिनेश आर्या, सचिन शाह, गजराज सिंह बिष्ट, प्रताप रैक्वाल, कमल नयन जोशी, देवेंद्र ढैला, प्रदीप जनौटी, विन्देश गुप्ता, प्रतिभा जोशी, कंचन कश्यप, अलका जीना,श्रुति तिवारी, चंपा नेगी, गीता थुवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Election office of Bharatiya Janata Party Election office of Bharatiya Janata Party candidate inaugurated in Nainital Road Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More