हाथी ने हमला कर महिला को उतारा मौत के घाट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

टनकपुर। यहां शारदा वन रेंज में दीवान चौकी के पास जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग के प्रति चिंता बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतका माधुरी (पत्नी भूपराम) अन्य स्थानीय महिलाओं के साथ सेनापानी मार्ग स्थित दीवान चौकी के पास सूखी लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे एक हाथी ने अचानक महिलाओं के समूह पर हमला कर दिया। अन्य महिलाएं तो भागने में सफल रहीं, लेकिन हाथी ने माधुरी को अपनी चपेट में ले लिया। महिलाओं के शोर मचाने के बाद हाथी महिला को छोड़कर घने जंगल की ओर भाग गया,लेकिन तब तक माधुरी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घायल महिला को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद माधुरी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

एसडीएम और सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल अस्पताल पहुँचा। हल्द्वानी से टनकपुर पहुँचे डीएफओ कुंदन कुमार ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और वन्यजीव अधिनियम के तहत फौरी तौर पर 3 लाख रुपये का चेक सौंपा। कुल मुआवजा प्रक्रिया के तहत आगे की धनराशि भी जल्द जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

फिलहाल मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विभाग ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news An elephant attacked and killed a woman Champawat/Tanakpur News uttarakhand news Woman dies due to elephant attack उत्तराखण्ड न्यूज चम्पावत/टनकपुर न्यूज दुर्घटना न्यूज हाथी के हमले से महिला की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More