कोटद्वार में घास लेने जंगल गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, एक कि मौत अन्य घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में घास लेने जंगल गई पांच महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। चार महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार स्थित लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अन्तर्गत ग्वालगढ़ वीट कक्ष संख्या-5 में जनवरों के लिए चारा लेने गई महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गईं। सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भेज दिया है। घटना से जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हाथी के हमले में सुनीता देवी पत्नी सुनील जावाल उम्र 40 वर्ष ध्रुवपुर पदमपुर कोटद्वार, सुमन देवी पत्नी अजय कुमार उम्र 37 वर्ष ध्रुवपुर पदमपुर कोटद्वार, अनीता देवी पत्नी मुकेश सिंह उम्र 42 वर्ष पदमपुर कोटद्वार, भुवनेश्वरी देवी पत्नी कालूराम उम्र 31 वर्ष ध्रुवपुर कोटद्वार घायल हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Elephant attacked women who went to forest to collect grass in Kotdwar kotdwara news one killed and other injured Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More