मार्ग निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारियों ने पोकलैंड मशीन से कुचलकर एक युवक की बेरहमी से कर दी हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। सतपुली-गुमखाल मार्ग पर निर्माण कार्य कर रही “श्री कल्याण शिवालिक इंफ्रा” कंपनी के खिलाफ एक गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने पोकलैंड मशीन से सुमन देवरानी नामक युवक को बेरहमी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक नोसिन डाडामंडी गांव का निवासी था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात देर रात हुई जब निर्माण कंपनी द्वारा कथित रूप से बिना वैध अनुमति के रात्रिकालीन कार्य किया जा रहा था। इस दौरान किसी विवाद के चलते सुमन देवरानी पर पोकलैंड मशीन चला दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से गुंडागर्दी की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने आंखें मूंद रखी थीं। लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि “श्री कल्याण शिवालिक इंफ्रा” को रात में काम करने की अनुमति किस आधार पर दी गई, और क्या इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासन को थी?

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

स्थानीय जनता का कहना है कि प्रशासन और पुलिस दोनों ही कंपनी की मनमानी पर मौन साधे हुए थे। अब जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई है, तब अधिकारियों की सक्रियता दिखाई दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: brutally killed a young man by crushing him with a Pokeland machine Company doing the road construction work Company employees Employees of the company doing the road construction work brutally killed a young man by crushing him with a Pokeland machine kotdwar news murder news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक युवक की बेरहमी से हत्या कम्पनी के कर्मचारी कोटद्वार न्यूज पोकलैंड मशीन से कुचलकर मर्डर न्यूज मार्ग निर्माण कार्य कर रही कंपनी

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More