11 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने रानीबाग एचएमटी भूमि को किया अधिग्रहित  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी ने 11 करोड़ रुपये की भविष्य निधि बकाया धनराशि को लेकर की की गई वसूली कार्यवाही में नैनीताल तहसील अंतर्गत हिन्दुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) की रानीबाग स्थित भूमि को अधिग्रहित कर लिया है।

भविष्य निधि आयुक्त आकाश वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिष्ठान के खिलाफ एक अर्ध न्यायिक जाँच के बाद यह कार्यवाही की गई है। आयुक्त ने बताया कि एचएमटी द्वारा मार्च 1986 से अक्टूबर 2012 तक प्रतिष्ठान में कार्यरत रहे कर्मचारियों के भविष्य निधि अंशदान भुगतान में लगभग 11 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया था।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

गौरतलब है कि कभी रोजगार का गढ़ रही एचएमटी फैक्ट्री अब खंडहर हो चुकी है कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के रानीबाग में 1982 में स्व. इंदिरा गांधी की मंजूरी और 1985 में स्व. राजीवगांधी के उद्घाटन के बाद शुरू हुई एचएमटी फैक्ट्री कभी उत्तराखंड की शान मानी जाती थी। यह उद्योग स्व. एनडी तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसने हजारों लोगों को रोजगार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

 

91 एकड़ में फैली इस फैक्ट्री में 500 से अधिक मशीनें थीं और हर साल करीब 20 लाख घड़ियां बनती थीं। प्रतिवर्ष 500 करोड़ का टर्नओवर हुआ करता था। लेकिन 2016 से फैक्ट्री बंद है। आधी से ज्यादा मशीनें नीलाम हो चुकी हैं और आवासीय कॉलोनियां खंडहर बन चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 11 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि Employees' Provident Fund Organization Employees' Provident Fund Organization acquired Ranibag HMT land for outstanding amount of Rs 11 crore EPFO ​​acquired Ranibag HMT land Haldwani news Outstanding amount of Rs 11 crore Ranibag HMT land uttarakhand news ईपीएफओ ने रानीबाग एचएमटी भूमि को किया अधिग्रहित उत्तराखण्ड न्यूज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन रानीबाग एचएमटी भूमि हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More