ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिये पैदा होंगे रोजगार के अवसर – सीएम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने व रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। राज्य में पर्यटन, तीर्थाटन, उद्योग, स्वास्थ्य, आईटी व अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं है। लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर सरकार बेरोजगारी दूर करने का प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कर वैश्विक समुदाय की औद्योगिक इकाइयों को उत्तराखंड में आमंत्रित किया जाएगा। जल्द ही इसकी तारीख भी तय कर ली जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए प्रदेश के समस्त कार्यालयों में 1064 नम्बरों को चस्पा कर दिया गया है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक इस टोल फ्री नम्बर पर सूचना दे सकता है। सरकार ने संकल्प लिया है कि देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए, जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे बेहतर हो इस पर सरकार लगातार काम कर रही है। अधिकारियों का दायित्व है कि वे तय समय के भीतर जन समस्याओं का निस्तारण करें। किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जायगी। अधिकारी ससमय अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर जनमानस के कार्यों को समय से निस्तारित करें। प्रदेश सरकार सार्वजनिक सम्पत्तियों के अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को भी नियमानुसार हटाने की तैयारी कर रही है। सरकार को कतिपय मामलों में विभागों की भूमि पर कब्जे की शिकायतें समय-समय प्राप्त होती रही हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही गतिमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami news Employment opportunities will be created through Global Investors Summit - CM Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More