वन विभाग की टीम और तस्करों के बीच मुठभेड़, मौके से तीन मोटरसाइकिलें बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम पर कथित तस्करों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वन कर्मियों ने भी फायरिंग की। खुद को घिरता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए। मौके से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

वन विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 2:30 बजे गश्त के दौरान के रामनगर वन प्रभाग के गुलजारपुर बीट के एन-2 क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। टीम ने जंगल में घेराबंदी कर संदिग्धों को रुकने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने वन कर्मियों पर गोलियां चला दीं।

वन कर्मियों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। विभाग के अनुसार, करीब 15 राउंड फायर किए गए। फायरिंग के बाद तस्कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

तलाशी के दौरान मौके से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिन्हें कथित तौर पर खैर की लकड़ी की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था।वन विभाग ने तीनों वाहनों को जब्त कर जुड़का वन परिसर में खड़ा करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

रामनगर वन प्रभाग के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन अपराध का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रकाश चंद्र आर्या ने कहा कि फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Encounter between forest department team and smugglers Forest department team Hindi News News from the hills News From the Pahad ramnagar news three motorcycles recovered three motorcycles recovered from the spot uttarakhand news wood smugglers

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More