गैरसैंण। चमोली जिले के राइंकाकूनीगाड़ में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत कनक सिंह लिंगवाल का विद्यालय प्रांगण में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जला शव मिला है। पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय कनक सिंह लिंगवाल पुत्र स्व. शेर सिंह लिंगवाल, ग्राम देदली, पोस्ट भल्लेगांव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी थे।
विद्यालय प्रधानाचार्य हरि प्रसाद थपलियाल ने बताया कि सोमवार सुबह स्कूल में अभ्यास करने आने वाले युवकों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्कूल पहुंचकर पुलिस और विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। गैरसैंण के खंड शिक्षा अधिकारी बीएस मटूड़ा ने बताया कि शिक्षक के मामले में पूर्व में विभागीय जांच भी चली थी। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी थी। थानाध्यक्ष गैरसैंण जेएस नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। शव के पास 5 लीटर डीजल का केन मिला, जिसमें आधा लीटर डीजल बचा हुआ था, जिसे कब्जे में ले लिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]