प्यार में धोखा मिलने से गुस्साए प्रेमी ने छात्रा पर किया फायर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्यार में धोखा मिलने से गुस्साए प्रेमी ने छात्रा पर फायर कर दिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी छात्रा से प्यार करता था। लेकिन, बीते पांच महीने पहले छात्रा किसी और के संपर्क में आ गई थी। जैसे ही इस बात का पता युवक को चला तो उसने सबक सिखाने की ठान ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

बृहस्पतिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे कारगी क्षेत्र में कोचिंग से आ रही छात्रा का स्कूटर दो युवकों ने रोक लिया था। एक युवक ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि छात्रा ने युवक का हाथ पकड़ लिया जिससे फायर ऊपर की ओर हो गया। खुलासे के लिए एएसपी सर्वेश पंवार के नेतृत्व में एसएचओ पटेल नगर सूर्यभूषण नेगी और एसएसआई मोहन सिंह को शामिल कर टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छात्रा के इतिहास, फोन नंबर, सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की। इसमें एक युवक अक्षय कुमार निवासी चौंदहड़ी, देवबंद, सहारनपुर का नाम सामने आया। उसके मोबाइल की लोकेशन घटना के समय घटनास्थल के आसपास आई। इस आधार पर अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ उसी के गांव का नकुल भी था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Enraged lover fired on student after being cheated in love Lover fired on girls Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More