पर्यटकों को बेहतर सुविधा के साथ मानक से अधिक किराया लेने व निजी वाहन को टैक्सी के रूप में प्रयोग करने वालों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित करें अधिकारी – जिलाधिकारी 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


नैनीताल। पर्यटन सीजन में पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब में टैक्सी यूनियन, होटल एसोसीएशन के साथ बैठक समापन हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि जनपद प्रशासन व पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिले इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने सुझाव मांगे व व्यवसायियों की समस्याओं को सुनकर निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा जिससे अनावश्यक किसी प्रकार की समस्या का सामना न करने पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्यटन के पीक सीजन में नैनीताल की पार्किंग फुल होने पर नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों के निजी वाहन की रूसी बाईपास व नारायण नगर में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी व पर्यटकों को शटल सर्विस के माध्यम से नैनीताल आएंगे। पर्यटकों को समय से व बेहतर शटल सर्विस मिल सके इसके लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई जिसमें पुलिस अधिकारी, एआरटीओ, जिला पर्यटन अधिकारी व टैक्सी यूनियन द्वारा सदस्य नामित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समिति को हर हाल में एक सप्ताह के भीतर शटल सर्विस के क्रियान्वयन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस व एआरटीओ को संयुक्त वाहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटको से मानक से अधिक किराया न लिया जाय। साथ ही किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी वाहन को टैक्सी के रूप में प्रयोग करने वालों के विरुद्ध आवश्यक करवाई की जाय। जिला पूर्ति अधिकारी को सीजन के समय गैस की गाड़ी को डीएस ऐ ग्राउंड मल्लीताल से संचालित करने, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति, जलसंस्थान को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने व पेयजल लाइनों को ठीक करने, कंट्रोल नम्बर का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। नैनीताल शहर में स्वच्छता बनी रहे इसके लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका नैनीताल को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिये। अधिशासी अधिकारी को अतिशीघ्र नैनीताल ज़ू की सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करने, नाली की सफाई करने, सीवेज पाइपलाइन की मरम्मत करने के निर्देश ईओ को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

इस अवसर पर डीएफओ टी आर बीजू लाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, जीएम केएमवीएन एपी वाजपई, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, डीटीडीओ बृजेन्द्र पांडेय, डीएसओ मनोज वर्मन, एआरटीओ विमल पांडेय, टैक्सी यूनियन व होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More