रानीखेत। स्वर्गीय जय दत्त वैला स्व० संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद द्वारा शनिवार(आज) “नारीशक्ति वंदन अधिनियम 2023” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा कल्पना नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी सेमेस्टर की छात्रा मानसी फुलोरिया द्वितीय स्थान पर रहीं। बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा जिज्ञाषा परमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एमए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा टीना आर्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ सत्य मित्र सिंह, डॉ कमला देवी एवं डॉ नितिका शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के विचारों, अभिव्यक्ति शैली एवं विषय की समझ की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभाग प्रभारी डॉ बृजेश कुमार जोशी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ बृजेश कुमार जोशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभागीय प्राध्यापक डॉ पूजा एवं डॉ धीरज सिंह खाती ने विद्यार्थियों को नारी सशक्तिकरण एवं लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]