विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मॉडल कॉलोनी पार्क, अपोजिट प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में प्रातः 6:30 बजे योग पार्क स्थापना, सामूहिक योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना, नियमित योगाभ्यास हेतु स्थायी व्यवस्था विकसित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अतुल सिंह नेगी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने योग पार्क का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है तथा वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करते हैं।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अश्वनी कौशिक, आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं मनीषी द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी साधन है। उन्होंने योग पार्क को क्षेत्रीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संवर्धन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
 
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा राय, प्रभारी अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, योग साधकों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए योग पार्क स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। संचालन प्रतिमा सैनी, शालू चौहान एवं दीपक पांडे द्वारा करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
 
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में डॉ विकास दुबे, अजय तिवारी, मनीष सजवाण एवं रविन्द्र पोखरियाल का विशेष योगदान रहा। वहीं नवीन थपलियाल, चीफ फार्मेसी अधिकारी द्वारा जलपान एवं अतिथि सत्कार की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया गया।
 
स्थल व्यवस्था, स्वच्छता एवं सहयोगात्मक कार्यों में रघुवीर सिंह, अंकुर सैनी एवं सतीश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सहायता एवं आवश्यक सहयोग हेतु शीतल एवं कंचन, स्टाफ नर्स भी उपस्थित रहीं।
 
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रुति कटियार (डीपीएम, हरिद्वार) तथा व्योम त्यागी (डेटा एंट्री ऑपरेटर) द्वारा व्यवस्थापन, समन्वय, प्रलेखन, फोटोग्राफी एवं जनसंपर्क संबंधी कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
 
इस अवसर पर क्षेत्र के 50 से अधिक योग साधकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सामूहिक योगाभ्यास के उपरांत सभी प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
 
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने “योग करें – स्वस्थ रहें, वृक्ष लगाएं – पर्यावरण बचाएं” का सामूहिक संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली।
 
डॉ. स्वास्तिक सुरेश, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने अपने संदेश में कहा कि जनपद में योग एवं आयुष आधारित जनस्वास्थ्य गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। योग पार्क जैसी पहलें समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करती हैं तथा समुदाय आधारित स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
 
डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय, विशेषज्ञ, राष्ट्रीय आयुष मिशन, हरिद्वार ने अपने संदेश में कहा कि योग एवं पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज और स्वस्थ पर्यावरण की अवधारणा को साकार करने के लिए ऐसे जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आयोजन टीम को इस अभिनव पहल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news uttarakhand news Yoga on World Environment Day Yoga park established on World Environment Day yoga session and tree plantation program completed उत्तराखण्ड न्यूज विश्व पर्यावरण दिवस पर योग हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में व्याख्यान एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में विज्ञानं भारती (विभा) एवं प्रज्ञा प्रवाह के सयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन वृक्षारोपण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान के माध्यम से किया गया। सर्वप्रथम परिसर में वृक्षारोपण संस्थान […]

Read More
उत्तराखण्ड

“सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत भवाली में 09 मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सीनियर डिविजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट एवं औषधि निरीक्षक नैनीताल अर्चना व […]

Read More
उत्तराखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले को बड़ी विकास सौगात दी। भीमताल के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या […]

Read More