चुनाव के बाद भी खुन्नस बरकरार, फायरिंग के साथ सड़क पर हुआ उपद्रव

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

खटीमा। उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मझोला गांव में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव सामग्री बांटने के मामले में कहासुनी के बाद घटना रंजिश में बदल गई। मामला मारपीट व फायरिंग तक पहुंच गया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रोड जाम कर बवाल शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार राकेश टिकैत के भी पहुंचने की खबर है। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते


खटीमा से सीएम चुने जाने पर यह हाट सीट बनी। उसके बाद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन स्टिंग आपरेशन, पैसे बांटने व चुनाव सामग्री को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए। खटीमा क्षेत्र दिनोंदिन चर्चा का केंद्र बनता जा रहा है। मझोला गांव में मतदान से पूर्व चुनाव सामग्री वितरण को लेकर भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच नोंकझोंक हुई थी। दोनों पक्ष सिख समुदाय से के हैं। मतदान पूर्व हुई नोंकझोंक की खुन्नस चुनाव बाद निकाली जा रही है। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जब वह शिकायत करने चौकी पहुंचे तो उनके साथ वहां भी मारपीट की गई। इसी दौरान एक आरोपित ने हवा में फायर कर दिया। इससे गुस्साए लोग 17 मील पुलिस चौकी के समक्ष धरने पर बैठ गए। उन्होंने मार्ग अवरुद्ध करने के साथ आरोपितों की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More