लालकुआं । कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अपराध निरोधक क्षेत्र हल्द्वानी, जनपदीय प्रवर्तन दल और मंडलीय प्रवर्तन दल कुमाऊं की संयुक्त टीम ने गौलागेट व शांतिपुरी – बिंदुखत्ता क्षेत्र में दबिश देकर 360 पाउच कच्ची शराब बरामद की। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे अलग-अलग टीमों का गठन कर संवेदनशील क्षेत्रों में घेराबंदी की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर गौलागेट और शांतिपुरी लालकुआं क्षेत्र में कच्ची शराब की तस्करी रोकने के लिए टीम ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान प्रातः करीब 4:20 बजे गौलागेट के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। टीम द्वारा टॉर्च का इशारा करने पर बाइक चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन आबकारी कर्मियों ने स्कूटी से पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह बताया। उसके कब्जे से 150 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई, जिनमें प्रत्येक पाउच में 300 एमएल शराब भरी थी।
वहीं दूसरी टीम ने शांतिपुरी-बिंदुखत्ता क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बब्बू मान सिंह पुत्र अमर सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 140 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी दी, जो क्षेत्र में कच्ची शराब बेचने का काम करता था। इसके बाद टीम ने बिंदुखत्ता स्थित उसके घर पर दबिश दी। वहां लखवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के कब्जे से 72 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।
संयुक्त कार्रवाई में कुल 360 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 और 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आबकारी महकमे के उक्त सराहनीय अभियान में जनपदीय प्रवर्तन दल से उप आबकारी आयुक्त हरीश जोशी, हेम पांडे व आबकारी सिपाही शामिल रहे।
अपराध निरोधक क्षेत्र हल्द्वानी से आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी, संजय कुमार तथा प्रधान आबकारी सिपाही चन्द्रशेखर काण्डपाल ने मोर्चा संभाला। वहीं मंडलीय प्रवर्तन दल से आबकारी निरीक्षक प्रताप राग, सिपाही खुशाल सिंह और महेश लोहनी कार्रवाई में शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]