फूड लाइसेंस के नाम पर मल्टीविटामिन बनाए जाने पर सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री सील  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र के कैंप रोड स्थित एक दवा कंपनी में फूड लाइसेंस पर मल्टीविटामिन बनाए जा रहे थे। सूचना पर ड्रग कंट्रोल विभाग और एफडी (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) विजिलेंस की टीम ने फैक्टरी में छापामारी की। टीम ने फैक्टरी से मल्टीविटामिन दवाओं के सैंपल लिए। वहीं फैक्टरी को सील कर दिया है। सैंपल की जांच में मल्टीविटामिन में दवाओं के सॉल्ट पाए जाते हैं तो कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह जग्गी को सेलाकुई के कैंप रोड स्थित डॉटर फार्मास्युटिकल कंपनी में बिना लाइसेंस के दवाओं के निर्माण की सूचना मिली थी। औषधि नियंत्रक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा और एफडीए विजिलेंस ने संयुक्त रूप से कंपनी की फैक्टरी में छापा मारा। मौके पर टीम को मल्टीविटामिन के कैप्सूल और टेबलेट मिले। फैक्टरी मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। टीम ने फैक्टरी कर्मियों से औषधि निर्माण का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। कर्मचारियों ने टीम को फूड लाइसेंस दिखाया। कर्मचारियों ने कहा कि मल्टीविटामिन में फूड प्रोडक्ट का प्रयोग ही किया जा रहा है। टीम ने कर्मचारियों से स्टॉक और दवा बिक्री के बिल मांगे। कर्मचारियों ने बताया कि हाल में फैक्टरी में उत्पादन शुरू हुआ है। बताया कि अभी फैक्टरी में बनाए गए उत्पाद की बिक्री नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मल्टी विटामिन में मौजूद घटकों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी कि मल्टीविटामिन में मानकों के अनुसार फूड प्रोडक्ट का प्रयोग किया गया है या उनमें दवाओं के सॉल्ट भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के मालिक का नाम रमन तनेजा है। वह सहारनपुर के रहने वाले हैं। करीब एक माह पहले फैक्टरी में उत्पादन शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि कंपनी को फिलहाल सील कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Factory of Selaqui industrial area sealed for making multivitamin in the name of food license Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More