इंश्योरेंस क्लेम के नाम पर 35 करोड़ का फर्जी भुगतान, दो अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक व उप प्रबंधक ने सर्वेयर के साथ मिलकर 35 करोड़ का फर्जी भुगतान कर दिया। कंपनी ने इन अफसरों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

कंपनी के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक अनीश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रुद्रपुर की शाखा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अश्विनी सक्सेना 22 अक्तूबर 2018 से और हेमंत सिंह जंगपांगी उप प्रबंधक के पद पर वर्ष 2016 से तैनात थे। वर्ष 2022 में रुद्रपुर शाखा में मोटर ऑन डैमेज क्लेम राशियों में असाधारण वृद्धि हो गई। कंपनी ने गोपनीय जांच कराई तो पता चला कि ऑटो वर्कशॉप में बड़ी संख्या में दावों को कैशलेस मोड में निपटाया गया है। अधिकांश दावों की निपटान राशि एक से 2 लाख रुपये के बीच थी। जांच में पाया कि दोनों अधिकारियों ने हरियाणा की ऑटो वर्कशॉप के वाहन मरम्मत के बिल बढ़ा-चढ़ाकर 40 दावों का निपटारा किया। कंपनी ने जांच के बाद सर्वेयर प्रसून दीक्षित, सुमित कुमार, हिमांशु गर्ग, सुरेश बाबू, अजय कुमार, शेखर अग्रवाल को सर्वेयर पैनल से निष्कासित कर दिया था। आरोप लगाया कि वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अश्विनी और उप प्रबंधक हेमंत ने बीमा सर्वेक्षकों और ऑटो गैराज मालिकों की मिलीभगत से कंपनी के धन का दुरुपयोग कर 35 करोड़ का नुकसान किया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों अफसरों के साथ ही अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case filed against two officers Fake payment of 35 crores in the name of insurance claim rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More