कोटद्वार। जौनपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में किशोरी के परिजनों ने रविवार को मोहल्लेवासियों के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मृतका की मां की ओर से कोतवाल को प्रार्थनापत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मृतका के परिजन और मोहल्लेवासी जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाल को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने गत 18 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। घटना वाले दिन ही उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर सौंपी थी। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका का जौनपुर निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवक की बहन को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला, तो वह उनकी बेटी को डराने धमकाने लगी और आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार पैसे ऐंठने की कोशिश भी की। इससे पहले भी दोनों ने बेटी को डरा धमकाकर कई बार पैसे मांगे। आरोपी उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। घटना वाले दिन भी बेटी को अकेला देखकर आरोपी उनके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए, तो वह उसे समाज में बदनाम कर देंगे। जिससे परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी खुले घूम रहे हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]