चर्चित जादूगर ओपी शर्मा का निधन, कई माह से चल रहे थे बीमार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कानपुर। चर्चित जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और पिछले कई माह से बीमार चल रहे थ। वह बर्रा स्थित भूत बंगला में रह रहे थे। समाजवादी पार्टी के टिकट पर वह कानपुर की गोविंद नगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। मायानगरी के बादशाह बर्रा-दो निवासी 76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी शर्मा (सीनियर) का गुर्दे की बीमारी के चलते शनिवार देर रात निधन हो गया। मौजूदा समय में फार्च्यून अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस भी चल रहा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताते चलें कि 1973 में जन्मे ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले थे। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े थे। उनके परिवार में पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा (ओपी शर्मा जूनियर) और प्रिटिंग का काम करने वाले तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा और संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा हैं। बेटे पंकज शर्मा ने बताया कि पहली अप्रैल 1952 में मूलगांव बलिया में पिता का जन्म हुआ था। वर्ष 1971 स्माल आर्मस फैक्ट्री (एसएएफ) में डिजाइनर के पद पर नौकरी लगी तो वह शहर आए थे। यहां आकर पहले शास्त्री नगर स्थित कालोनी में रहे। वहां से कई साल पहले बर्रा-दो में घर बनवाया। जो भूतबंगले के नाम से जाना जाता है। बेटे के मुताबिक पिता देश विदेश में 34 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। उनका पहला व्यवसायिक शो मुंबई में किया था। उनके परिश्रम, प्रतिभा को देखते हुए इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड 2001 व शहंशाह ए जादू की महान उपाधि दी थी। उनके शो का सबसे चर्चित रगबिरंगा इंद्रजाल होता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Famous magician OP Sharma passed away kanpur news up news was running ill for several months

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More