खेत में पानी लगाने को हुए मामूली विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
सितारगंज। ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज के गांव सैजनी में मंगलवार देर शाम खेत में पानी लगाने को हुए मामूली विवाद में किसान की जान चली गई। आरोपी किसान की बात का इतना बुरा मान गया कि उसने उसकी गोली मारकर जान ले ली। पुलिस को मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। वहीं हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस तैनात की गई है।
 
जानकारी के अनुसार किसान सुरजीत सिंह राणा मंगवार को खेत में पानी लगा रहा था। शाम के समय आरोपी भी अपने खेत पर पहुंच गया। इसी समय दोनों में पानी को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी पहले तो घर चला गया और कुछ ही देर बाद तमंचा लेकर फिर से खेत पर पहुंच गया। उसने सुरजीत के बिल्कुल पास जाकर सीने में सटाकर गोली मार दी। इसके बाद सुरजीत खेत में गिर गया। वहीं आसपास काम कर रहे सुरजीत के भाई और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सुरजीत सिंह राणा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसका एक छोटा बेटा है। घर में मां और पत्नी के साथ रहता था। वह घर में अकेला ही कमाने वाला था। 
 
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकेबंदी की है। आरोपी के संपर्कों को खंगालने के साथ ही नेपाल बॉर्डर पर सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरजीत सिंह राणा के हत्यारोपी का अपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2017 में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध रहा है।2017 में सितारगंज में फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण में नामजद था। यह प्रकरण काफी चर्चाओं में रहा था। जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद बाहर आया था। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ग्रामीणों को आए दिन धमकाता रहता था।ग्रामीण महिलाओं व अस्पताल पहुंचे लोगों ने पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा को बताया आरोपी पहले ध्यानपुर में रहता था। करीब एक दशक पहले ग्राम सैजनी में परिवार सहित रहने लगा। ग्रामीणों व परिवारजनों ने सुरजीत के हत्यारोपी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dispute over watering the field Farmer shot dead Farmer shot dead in a minor dispute over watering the field murder news Sitarganj news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज किसान की गोली मारकर हत्या खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद मर्डर न्यूज सितारगंज न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More