खेत में पानी बांधने गए किसान की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। गांव मगरसड़ा में बुधवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

 

परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश हो रही थी। गांव मगरसड़ा निवासी 34 वर्षीय सचिन पुत्र नरेश सिंह राणा अपने खेत में पानी बांध रहा था। सुबह 8.15 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ सचिन पर आकाशीय बिजली गिर गई। यह देखकर ग्रामीण और परिजन खेत की ओर भागे लेकिन तब तक सचिन की मौत हो चुकी थी। नायब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय कुमार, बीना जोशी और अनन्त कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेकर जानकारी डीएम को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सचिन परिवार का इकलौता कमाने वाला था जबकि उसके पिता का पहले निधन हो चुका है। सचिन का चार वर्षीय पुत्र भी है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

नानकमत्ता के नायब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी। इससे पूर्व सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से खटीमा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Farmer who went to collect water in the field died due to lightning Farmer's death Lightning rudrapur news US nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More