शादी में बाधा बने पिता की बेरहमी से हत्या : पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश का किया पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां बेटी की शादी में बाधा बन रहे पिता की कथित प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है।

मामला हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र का है, जहां सिडकुल में काम करने वाले 50 वर्षीय राजवीर की हत्या की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात को उसकी बेटी के कथित प्रेमी पंकज कुमार ने अपने सहयोगी छोटेलाल के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले राजवीर को बहाने से खेत में ले जाकर शराब पिलाई और फिर हथौड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

यह घटना 27 अप्रैल को सामने आई, जब अत्मलपुर बोंगला गांव के पास एक खेत में राजवीर का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बाद में मृतक की पहचान बिजनौर निवासी राजवीर के रूप में हुई, जिसके बाद उसके बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों और डिजिटल एविडेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच करते हुए पुलिस ने कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के पास से पंकज कुमार को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजवीर की बेटी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजवीर इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी कारण उसने अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन तीनों ने साथ में शराब खरीदी, जिसकी पेमेंट राजवीर के मोबाइल से ही ऑनलाइन की गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे सुनसान खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और उसका मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गए।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, बाइक और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Brutal Murder of Father Crime/Murder News Father Brutally Murdered for Standing in the Way of a Marriage: Police Arrest Two Accused Uncovering the Conspiracy haridwar news Two Murder Suspects Arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम/मर्डर न्यूज दो हत्यारोपी  गिरफ्तार पिता की बेरहमी से हत्या हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More